फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से सड़क के बीच बना गड्ढा कराया दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के विकास विहार मार्केट के सामने करीब 15 दिन पहले सड़क तीन फीट तक सीवरेज में धंस गई थी। सड़क के बीच में करीब तीन फुट गहरा गड्ढा बना हुआ था। जिसे नगर निगम की टीम ने वीरवार की शाम दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन

वहीं गड्ढे के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे थे। स्थानीय मार्केट के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस सड़क को दुरुस्त करने के बारे में सूचित किया था, मगर प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इस समाचार को अमर उजाला ने 10 मार्च के अंक में प्राथमिकता के आधार पर प्रकाशित किया। जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने गड्ढा भरवा दिया है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या का समाधान होने के पश्चात वाहन चालकों को राहत मिलना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें