फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान में चोरी करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शेखूपुरा गांव स्थित धर्मबीर के मकान में 19 जून को ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक आरोपी को काबू कर लिया। जिनकी पहचान कैंट के बब्याल निवासी विनय कुमार के रूप में हुई। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




हेरोइन सहित आरोपी काबू, दो दिन का लिया रिमांड

नारायणगढ़। डेरा गांव क्षेत्र से सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने 12 ग्राम 12 मिलिग्राम हेरोइन सहित नारायणगढ़ की नाहन रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह को काबू किया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी का दो दिन का रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आखिर आरोपी कहां से हेरोइन लाता था और कहां-कहां सप्लाई करता था। 1 दिसंबर को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है।



मोबाइल झपटने वाले का एक दिन का रिमांड

साहा। बिहटा गांव में 30 नवंबर को साहिब कुमार का मोबाइल झपटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहा के छोटा गुरुद्वारा निवासी आरोपी बोबी कुमार को काबू कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से मोबाइल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन




मकान से चोरी करने वाले का एक दिन का रिमांड

शहजादपुर। बिलासपुर गांव स्थित मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अंकुश को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी से जेवरात बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में राकेश कुमार ने 1 दिसंबर को शहजादपुर थाने में तहरीर दी थी कि 30 नवंबर को बिलासपुर गांव स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपी ने जेवरात व नकदी चुराई थी।





नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला काबू

अंबाला। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढकौला गांव निवासी मलकीयत सिंह से धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के खानपुर निवासी पंकज के रूप में हुई। मंगलवार कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। इस मामले में ढकौला गांव निवासी मलकीत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 12 दिसंबर 2021 से 22 अप्रैल 2025 के दौरान आरोपी पंकज व अन्य ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें