फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजे पंडाल

Thu, 28 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में महेशनगर से गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर जाते भक्त। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज सुनाई दी। ढोल नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा की मूर्ति को पंडाल तक ले जाया गया। बीच रास्ते भक्तों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान छोटे बच्चों सहित महिलाओं और युवाओं में जोश देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ सेना के जवान भी गणपति बप्पा की मूर्ति को लेने के लिए वाहनों में पहुंचे, उन्होंने ने भी पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा की मूर्ति को सेना के ट्रक में चढ़ाया और पंडाल की तरफ रवाना हो गए।

पूजा-अर्चना से स्थानीय निवासी मांगेंगे सुख-समृद्धि
पंडाल में गजानन के विराजमान होते ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। भक्त गणपति बप्पा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद ले रहे हैं ताकि पूजा-अर्चना करने के बाद वो सुख-समृद्धि की अरदास बप्पा के चरणों में कर सकें। वहीं श्री गणेश महोत्सव के लिए प्रत्येक धर्म के लोग काफी उत्साहित नजर आए। बड़े-बड़े संस्थानों की जगह घरों में भी गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना के लिए गृहणियां और छोटे बच्चे भी आतुर नजर आए।
विज्ञापन


कच्चा बाजार में पिछले 33 वर्षों से सजाया जा रहा पंडाल
छावनी के कच्चा बाजार में सिद्धी विनायक क्लब द्वारा पहला पंडाल 1992 में लगाया गया था, इसके बाद लगातार 33 वर्षों से यहां श्री गणेश महोत्सव पर पंडाल सजाया जा रहा है। प. अजेय नारायण भारद्वाज ने बताया कि यह उत्सव 1992 में डिप्टी राजा सोनकर सिद्दी विनायक क्लब दीना की मंडी द्वारा आयोजित किया गया था। इस बार पप्पू पतंग वाला चौक, कच्चा बाजार में यह महोत्सव पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा।

रोजाना होगी आरती
मूर्ति स्थापना के बाद भक्त प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, विभिन्न प्रकार के भोग, सुंदर झाकियां, श्री गणेश वंदना, पूजा और अराधना की जाएगी, इसमें विशेष रूप से हरी घास, मोदक, सिंदूर, जनेऊ, पान, फूल आदि अर्पित किए जाएंगे जो भक्त सच्चे मन से गणपति बप्पा की अराधना करता है, उसे बप्पा महाराज अष्ट सिद्धी, नव निधि, रिद्धी-सिद्धी और शुभ लाभ सहित आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन

अंबाला छावनी में महेशनगर से गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर जाते भक्त। संवाद

अंबाला छावनी में महेशनगर से गणपति बप्पा की मूर्ति लेकर जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें