फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकान का शटर तोड़कर फ्रिज व साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी गुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गुरजीत सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में उनकी दुकान नंबर सात है। इसमें वो आढ़त का काम करते हैं। 26 अगस्त रात को वो अपनी दुकान को ठीक-ठाक बंद करके घर चले गए थे। 27 अगस्त को सुबह लगभग 6:30 बजे जब वो दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के पीछे से शटर टूटा हुआ है और उसके पड़ोसियों के भी शटर टूटे हैं। उन्होंने देखा कि दुकान से एक लोहे की सेफ (अलमारी), एक फ्रिज और एक साइकिल चोरी हो गया है। इसके बाद उनकी सेफ (अलमारी) कुछ दूर झाडिय़ों से मिल गई, लेकिन फ्रिज व साइकिल नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें