फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैठक में गए अधिकारी, निराश होकर लौटे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में अधिकारी नहीं दे सके समय, कैंसर पीड़ितों को भी मिल रहा लंबा समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,

अंबाला सिटी। जिला स्तरीय समाधान शिविर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। यहां एक बैठक होने के कारण अधिकारी कम समय दे सके। इसके कारण विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। कर्मचारी शिविर में लोगों की समस्याएं समझ नहीं पाए इस कारण निराश होकर लौटना पड़ा। सिटीएम अभिषेक गर्ग ने कुछ समय समस्याएं तो सुनीं मगर वह भी बैठक में शामिल होने चले गए। ऐसे में कर्मचारियों ने भी फरियादियों की फरियाद लीं।
शिविर में कैंसर मरीज को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। नसीरपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि वह कैंसर के मरीज हैं। वह बीपीएल राशन कार्ड के लिए भी तरस रहे हैं। जबकि वह और उनकी पत्नी देबो रानी दोनों बुजुर्ग हैं। जो कार्य करने में असमर्थ हैं। उन्होंने समाधान शिविर में बीपीएल राशन कार्ड बनने को लेकर गुहार लगाई है लेकिन उन्हें भी समय दे दिया गया।
विज्ञापन


दो महीने का समय दे दिया



अंबाला शहर की शालीमार कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग में अपनी उम्र पूरी होने के बाद अपने सभी दस्तावेज लेकर गए थे। लेकिन उसे वहां से गलत व्यवहार बोलकर वापस भेज दिया गया। वह व्यक्ति जब समाधान शिविर में पहुंचा तो उसे 2 महीने का समय दे दिया गया। जबकि अपनी बुढ़ापा पेंशन लगवाने के लिए वह कई बार विभाग में जा चुका है।



पेंशन कट गई



गोमती ने बताया कि उसकी विधवा पेंशन कट चुकी है जिस वजह से वह परेशान चल रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से उसकी विधवा पेंशन आ रही थी लेकिन अब अचानक से कट गई है। उसका बीपीएल राशन कार्ड भी है।
विज्ञापन




बेटी की शादी हो गई, नहीं मिला लाभ



गांव सुल्लर के कुलदीप सिंह ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी लड़की कमल की शादी की थी। लेबर कॉपी के आधार पर उसे आर्थिक सहायता मिलनी थी। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उसे यह लाभ प्राप्त नहीं हो सका। जबकि परिवार पहचान पत्र में भी आए एक लाख से कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें