फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिकारी को दिखाई रेलवे अंडरब्रिज की हकीकत

विज्ञापन
अंबाला छावनी में रेलवे कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते का मुआयना करते विभागीय अ​धिकारी व यूनियन 
विज्ञापन
यूआरएमयू पदाधिकारी बोले- सालभर भरा रहता है पानी, चोटिल हो रहे रेलकर्मी और बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली सहित सहारनपुर रेल खंड पर शास्त्री कॉलोनी और रेल विहार को जोड़ने वाले रेलवे अंडरब्रिज साल भर पानी से भरे रहते हैं। बुधवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारी को मौके पर ले जाकर इस बदहाली की हकीकत दिखाई। उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि जलभराव के कारण रोजाना आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। पानी और कीचड़ के कारण कई रेल कर्मचारी और बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। वे गंभीर रूप से चोटिल भी हुए हैं। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए यूआरएमयू के प्रतिनिधि विभागीय अधिकारी को खुद मौके पर लेकर पहुंचे। उन्होंने अधिकारी को जलभराव का जायजा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन की चेतावनी
यूनियन नेताओं ने कहा कि लंबे समय से रखरखाव न होने से जल निकासी प्रणाली पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे थोड़ा सा पानी भी हफ्तों तक जमा रहता है। यूआरएमयू के वरिष्ठ सदस्यों जयंत शर्मा, नीतिश शर्मा, अनिल कुमार और राजकुमार व अन्य पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन को चेताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अंडरब्रिज के रखरखाव और जल निकासी का स्थायी समाधान तुरंत नहीं किया गया, तो यूनियन रेल कर्मचारियों व आम जनता के हक में बड़ा कदम उठाने को मजबूर होगी।

अंबाला छावनी में रेलवे कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते का मुआयना करते विभागीय अधिकारी व यूनियन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें