फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल सुधार गृह में बढ़ रही नाबालिगों की संख्या

Tue, 12 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवीण ने बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। वहां रह रहे ज्यूविनायलों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ज्यूविनायलों को प्रदान की जा रही मेडिकल सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की सुधार ग्रह में बढ़ रही संख्या को कम करने के लिए जो बच्चे छोटे केसों में ज्यादा टाइम से अंदर है उन्हें बेल पर रिहा किया जाए या निर्धारित शर्तों पर छोड़ा जाये।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि जो बच्चा जिस जिले से हैं वहां के अध्यक्ष को इस बारे सूचित किया जाए। जिससे जल्दी से जल्दी भीड़ को कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। न्यायाधीश ने ये भी बताया कि अगर किसी जुवेनाइल के पास वकील नहीं है तो उसकी एप्लीकेशन ले कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रदान करें । न्यायाधीश ने किशोरों की सेहत संबंधी भी जानकारी ली, किशोरों की दी जाने वाली दवाइयों को भी जांचा। न्यायाधीश ने ये भी निर्देश दिए की सभी किशोरों को निश्चित समय के लिए हर रोज किसी न किसी एक्टिविटी से जोड़ा जाए ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें