फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शोर का जवाब जीत से दिया, दोनों पक्षों में टकराव तक हुआ था

विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में गुनजीत कौर की जीत पर नाचकर खुशी मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के नगर निगम चुनाव में भले ही मेयर पद की चर्चा अधिक हो मगर वार्ड 8 ने सभी लोगों के जहन में एक अलग जगह बनाई थी। वार्ड 8 हॉटसीट बन गई थी। यहां पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा को कांग्रेस की गुनजीत कौर चुनौती दे रहीं थी। इस वार्ड में कई बार दोनों प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाए थे। यहां तक कि जिस दिन चुनाव था उस दिन दोनों पक्षों में तीन से चार बार टकराव भी हुआ।
यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने हूटिंग की और कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होने तक की बात कह दी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी और उनका परिवार प्रशासन पर भाजपा का साथ देने का आरोप जड़ता रहा। हालात ऐसे थे कि किसी भी समय टकराव हो सकता था। खुद एसपी को भी मौके पर आना पड़ा था। तब तक कांग्रेस प्रत्याशी और उनके पति वहां से चुपचाप चले गए थे, मगर इस शोर का जवाब उन्होंने बुधवार को मतगणना केंद्र के बाहर दिया। जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर थापी मारते हुए भांगड़ा किया। एक बड़ा रोड शो निकाला और घर के सामने भी काफी देर तक नृत्य करते रहे। वहीं हार का सामने कर रहीं मीना ढींगरा के पति को वहां से चुपचाप निकलना पड़ा।
विज्ञापन


-

मिथुन वर्मा को भी मिली हार

इसी प्रकार नगर निगम के पिछले कार्यकाल में विपक्ष की भूमिका निभाने वाले मिथुन वर्मा भी इस बार हार गए। उन्हें भाजपा से पहली बार वार्ड 12 में चुनावी मैदान में उतरे कमलकांत गुप्ता ने 859 मतों से शिकस्त दी। ऐसे में अब मिथुन वर्मा काे बाहर से बैठकर ही विपक्ष की भूमिका निभानी होगी। उनकी हार में सबसे बड़ी दिक्कत नई वार्डबंदी बनी। वार्ड 12 से मथुरा नगरी के बाहर होने से वह जीत नहीं सके। इस क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी।

प्रत्याशियों की आंख में आए खुशी के आंसू



नगर निगम चुनाव में वार्ड सदस्य पद पर कई वार्डों में प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी। इसमें भाजपा की प्रत्याशी अर्चना छिब्बर, बरखा सहोता आदि नाम शामिल थे। यह प्रत्याशी जब अपने-अपने वार्डों में जीते तो खुशी से झूम उठे। यहां तक कि समर्थकों के सामने वह भावुक हो गए। इसके साथ इस चुनाव में कई महिलाएं चुनावी मैदान में थी। वह जब पहली बार चुनाव जीतीं तो अपने पति को सम्मानित कर खुशी का इजहार करती दिखाई दीं।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में गुनजीत कौर की जीत पर नाचकर खुशी मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद

नगर निगम चुनाव में गुनजीत कौर की जीत पर नाचकर खुशी मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद

नगर निगम चुनाव में गुनजीत कौर की जीत पर नाचकर खुशी मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें