फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोड शो में भाजपा ने दिखाई शक्ति

Thu, 14 May 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव जीतने ​के बाद मेयर बनी अ​क्षिता सैनी पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में बंपर जीत के बाद सभी विजेता भाजपा कार्यालय अंब कमल पर एकत्रित हुए। यहां से दोपहर साढ़े 12 बजे रोड शो निकाला गया। रोड शो में मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ओपन कार में शहर में घूमीं। उनके साथ इस जीत के उत्साह को बढ़ाने के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही एक गाड़ी में भाजपा के सभी विजेता प्रत्याशी खड़े दिखाई दिए। सीएम नायब सैनी के गीत पर पूरे शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला। इसके साथ ही अपने-अपने वार्डों में भी विजेता वार्ड सदस्यों ने रोड शो निकालकर जीत का जश्न मनाया। रोड शो निकालने से पहले भाजपा कार्यालय पर भी ढोल की थाप पर प्रत्याशी और समर्थक झूमते दिखे।
विज्ञापन

-
चुनाव में करारे नोटों की हुई बरसात



जहां एक तरफ 10 रुपये के नोट बैंक में भी नहीं मिल रहे हैं वहां नगर निगम चुनाव में 10 के करारे नोटों की बारिश दिखाई दी। वार्ड 14 से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम विशु शर्मा का मुकाबला भाजपा की बीनू गर्ग से था। चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों ही प्रत्याशियों ने प्रचार में ताकत झोंक दी थी। बुधवार को जब कांग्रेस ने यह सीट निकाली तो समर्थक खुशी से झूम उठे। इस दौरान 10 के नोट जमकर हवा में उड़ाए गए।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव जीतने के बाद मेयर बनी अक्षिता सैनी पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें