फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में घुसकर व्यक्ति से चाकू की नोक पर नकदी और पर्स ले उड़ा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद के सामने बैंक के एटीएम में बदमाश ने चाकू की नोक पर व्यक्ति से 6200 रुपये की नकदी व पर्स छीन लिया। धक्का देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। महेश नगर के गोल्डन पार्क निवासी अमित पासी ने डायल 112 को फोन कर सूचना दी। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी वारदात कैद हो गई। अमित ने बताया कि वह प्लाईवुड सेक्टर में काम करता है। वह सुबह काम पर जा रहा था तो पैसे निकलवाने के लिए एटीएम चला गया। एटीएम पर कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। जैसे ही पैसे निकलवाए, एक बदमाश भीतर दाखिल हुआ। मुंह पर रुमाल व सिर पर टोपी लगाए बदमाश ने हाथ में चाकू दिखाते हुए नकदी व पर्स छीन लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। बदमाश अपने दूसरे साथी जोकि एटीएम से कुछ दूरी पर था, उसके संग फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें