फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों, एक सरकारी कर्मचारी समेत 31 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में वीरवार को चार बच्चों, एक सरकारी कर्मचारी समेत 31 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 149 तक पहुंच गया है। वहीं 16 मरीजों ने महामारी को मात दी है। नए मामलों में अंबाला सिटी से 7, कैंट से 3, शहजादपुर से 10, मुलाना से 3, बराड़ा से एक, नारायणगढ़ से 4, चौड़मस्तपुर से 3 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.32 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 8,11,111 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 21,62,177 लोगों को टीके लगा दिए गए हैं। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10,62 799 लोगों को पहला, जबकि 10,36, 251 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें