फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक की प्रस्तुति से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में नशा मुक्ति विषय को लेकर भाषण, पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने नशा मुक्ति पर एक नाटक प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि सिटी मजिस्ट्रेट मुकुंद कुमार ने ने विशेष रूप से कक्षा 11वीं और नौवीं के बच्चों से उनके कॅरिअर को लेकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और तैयारी के अलग-अलग तरीके बताए। विद्यालय के प्राचार्य सतबीर सैनी ने भी विचार रखे। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी अर्शदीप कौर की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक समर्थ, निर्मल रानी, वंदना नरूला, अशिम बजाज, मोनिका शर्मा, सुनीता देवी, सीमा रानी, सुरेंद्र कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अजय कुमार, द्वितीय रूपेश कुमार, तृतीय गोविंद और सांत्वना पुरस्कार रंजना ने हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता (नौवीं से 12वीं) में प्रथम तनीशा, द्वितीय यशदीप सिंह और तृतीय कंवलजीत रहे। पेंटिंग (छठी से आठवीं) में प्रथम बिनित मंडल, द्वितीय सूरज राज और तृतीय स्थान सत्यम ने हासिल किया। नारा लेखन (कक्षा नौंवी से बारहवीं) में प्रथम स्थान राहुल कुमार, द्वितीय सूरज और तृतीय श्याम रहे। नारा लेखन कक्षा (छठी से आठवीं) में प्रथम स्थान जतिन, द्वितीय कृष्णा और तृतीय स्थान रोहित ने हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें