फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेयर ने किया निगम का निरीक्षण, जानी कार्यशैली

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मेयर शैलजा सचदेवा। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मेयर शैलजा सचदेवा पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह के बाद दोपहर तीन बजे सीधा नगर निगम कार्यालय में पहुंचीं। उन्होंने सर्वप्रथम नगर निगम की अलग-अलग शाखाओं में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

साथ ही कार्यों के बारे में भी जाना। मेयर शैलजा सचदेवा ने किस शाखा में कैसे कार्य होता है और कार्यों को करने में कितना समय कर्मचारी लेते हैं, इस बारे में भी कर्मचारियों से बात की। उन्होंने जन्म-मृत्यु शाखा में भी निरीक्षण करते हुए महिला कर्मचारी से पूछा कि एक दिन में कितने प्रमाण-पत्र बनने के लिए आते हैं। इस पर महिला कर्मचारी ने बताया कि करीब 50 से 55 के करीब प्रमाण-पत्र बनने के लिए आ जाते हैं। इन प्रमाण-पत्रों को बनाने में दो से तीन दिन का समय लगता है। इस पर मेयर शैलजा सचदेवा ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निगम के भवन की हालत खराब
मेयर शैलजा सचदेवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निगम कार्यालय में बहुत से कमियां हैं। नगर निगम के भवन की हालत भी खराब है। निगम में एनडीसी, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र संबंधित पहले ही शिकायत मिल चुकी हैं। सफाई व्यवस्था पूरे शहर की दुखती रग है। इन सभी कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बरसाती सीजन को देखते हुए नालों की सफाई करवाई जाएगी और बरसाती पानी की निकासी को लेकर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर निगम में पहुंचने पर संयुक्त आयुक्त अदिति ने भी पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं, निगम कार्यालय में बाहर ही बैठकर मेयर शैलजा सचदेवा लोगों से भी मिली। सभी ने उनको शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें