फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एचकेआरएन कर्मचारियों का धरना, काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंकों में लगे वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ हरियाणा (एचकेआरएन) के कर्मचारियों ने मंगलवार 58 वर्ष तक नौकरी सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। इस मांग के लिए भारी संख्या में इन कर्मचारियों ने अंबाला सिटी द अंबाला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के धरने से जिलाभर के 29 बैंकों में से महज 9 बैंकों में ही स्थाई कर्मचारियों के सहारे काम चला। जबकि 20 बैंकों का काम पूरी तरह से प्रभावित रहा। ऐसे में बैंकों में पैसे जमा व निकलवाने और अन्य काम के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।
मांगें नहीं मानी तो 15 को करेंगे हड़ताल : संघ पदाधिकारियों का कहना था कि वह एचकेआरएन के कर्मचारी हैं। कर्मचारियों ने बीती 21 मार्च को सामूहिक हड़ताल के बारे में अवगत करवाया था। सरकार की ओर से कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा को लेकर अध्यादेश पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें