फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार दिन में 10 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शीतलहर व घने कोहरे के बाद मौसम बदल गया। इस वजह से जनवरी माह में ही फरवरी जैसा मौसम बन गया। दो दिन से तेज धूप निकल रही है जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। चार दिन में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वहीं, सोमवार को स्कूल खुलने का पहला दिन रहा। मौसम सुहावना होने से स्कूलों में रौनक लौटी। पार्कों में लोग सैर करते नजर आए। ठंड के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजार में खरीदारी के लिए लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 से बारिश के आसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 20 व 21 जनवरी को आंशिक बादल छाने व उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना बन रही है। जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हवा में बदलाव और रात्रि के तापमान सामान्य से ज्यादा रहने व दिन के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें