फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गले की फांस बना लोहे के स्क्रैप का मामला, विभाग ने नीलामी की निकाली सूचना

Fri, 16 Jan 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की बेसमेंट में पड़े टूटे बैड व अन्य लोहे का सामान: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पताल में बिना अनुमति व गुपचुप तरीके से बेचे जा रहे लोहे के स्क्रैप का मामला अब विभाग के गले की फांस बन गया है। इस पूरे प्रकरण को ठंडे बस्ते में डालने के लिए विभाग ने अब आनन-फानन में स्क्रैप की नीलामी सूचना जारी कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में चल रही जांच कमेटी को तीन दिन बीत चुके हैं, विभाग यह बताने से बच रहा है कि बिना किसी टेंडर या नीलामी के सरकारी संपत्ति गाड़ी में लोड कैसे हुई व कौन-कौन इसमें संलिप्त है। जबकि पीएमओ अंबाला कैंट डॉ. पूजा पेंटल ने इस मामले की भनक लगने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को वापस अस्पताल मंगवा लिया था। इस मामले में खुद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुलदीप ने भी संज्ञान लेते हुए जांच करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सुपरवाइजर की निगरानी में लोड करवाया जा रहा था स्क्रैप
10 जनवरी को अस्पताल के बेसमेंट से गत्ता व प्लास्टिक बेचने के लिए पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने अनुमति दी। बाकायदा सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई थी, जो अपनी निगरानी में यह स्क्रैप कबाड़ी के कर्मचारियों द्वारा उनकी गाड़ी में लोड करवा रहा था। ऐसे में जब कर्मचारी कैमरे में कैद हुए तो आनन-फानन में गत्ते से भरे दो बड़े-बड़े पल्लड यानी तिरपाल को गाड़ी में रख कर रवाना कर दिया गया था। जब मामला पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल के संज्ञान में पहुंचा था तो गाड़ी वापस मंगवाई गई थी। इस गंभीर लापरवाही व भ्रष्टाचार की आशंका को अमर उजाला ने 12 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बावजूद विभाग इस मामले को अनदेखा कर रहा है।
यह सवाल अभी भी बरकरार
- पीएमओ ने गाड़ी वापस मंगवाई तो क्या उस कर्मचारी या अधिकारी पर कार्रवाई हुई जिसने स्क्रैप गाड़ी में लोड करवाया था
- जांच रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है, विभाग ने इस गड़बड़ी के मामले को महज गलती मानकर दबाने का प्रयास क्यों किया जा रहा
- नीलामी की जल्दबाजी क्यूं
छह साल के बाद 6 फरवरी को होगी स्क्रैप की नीलामी
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में पडे जर्जर लोहे के सामान की नीलामी विभाग द्वारा 6 फरवरी को करवाई जाएगी। आनन-फानन में विभाग ने छह साल बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीलामी में भाग लेने वालों के लिए विभाग शर्तें व नियम 19 जनवरी के बाद जारी करेगा। 2 से 4 फरवरी तक लोहे के कंडम सामान को देखने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


स्क्रैप मामले की जांच चल रही है। मुख्यालय स्तर से जर्जर हो चुके लोहे की सामान की नीलामी करने की अनुमति मिली है। इसमें टूटे बैड, व्हीलचेयर, उपकरण व अन्य सामान शामिल है।
डॉ. विनय गोयल, आरएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की बेसमेंट में पड़े टूटे बैड व अन्य लोहे का सामान: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें