फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे के छह दिन बाद भी घायलों को नहीं आया होश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छह दिन बीत जाने के बाद भी सड़क हादसे में घायल हुए दो दोस्तों को होश नहीं आया, अब इस मामले में फतेहाबाद निवासी परविंदर सिंह ने बाइक में टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

परविंदर ने बताया कि वह करीब डेढ़ वर्ष से एमएम विश्वविद्यालय में फूड साइंस की पढ़ाई कर रहा है। जींद निवासी अक्षय कुमार और मुलाना निवासी उदय राठौर भी उसके साथ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे। उदय राठौर ने करीब डेढ़ साल पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई शुरु की थी।
आठ नवंबर की शाम को वह और अक्षय कुमार दोनों बाइक पर बराड़ा-शाहाबाद रोड पर उगाला चौक के पास थे। इस दौरान उनका दोस्त उदय राठौर उन्हें मिला और वह तीनों बाइक पर उगाला चौक से अधोया / बराड़ा की तरफ चल दिए। बाइक अक्षय चला रहा था और उदय राठौर बीच में और वह सबसे पीछे बैठा था। जब वह सुभरी डेरे के पास लगभग 7:30 बजे पहुंचे तो सफेद रंग की कार के चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। कुछ देर रुकने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। इसके बाद तीनों घायलों को एक राहगीर ने अपनी कार से एमएम अस्पताल में दाखिल करवा दिया था। अब उसे जानकारी मिली है कि उसके दोस्त अक्षय कुमार व उदय राठौर को छह दिन बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें