फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अप्रैल के अंत में पूरा होगा अस्पताल निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। 22 करोड़ की लागत से बनने वाले नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल को बनने में अभी कुछ समय और लग सकता है। अभी तक इस परियोजना के 28 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद थी। मगर अब लोक निर्माण विभाग ने इसको पूरा करने के लिए अप्रैल तक का समय मांगा है। इसके पीछे विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि नारायणगढ़ अस्पताल में बनने वाले मेडिकल एयर और ऑक्सीजन प्लांट के कारण कार्य अधिक देर तक चलेगा। इसी कारण समय अवधी को बढ़ाया गया है। अभी तक अस्पताल का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नारायणगढ़ का अस्पताल सीएम का गृह क्षेत्र होने के चलते स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता पर है। मुख्यमंत्री अस्पताल का उद्धाटन करेंगे। अब तक अस्पताल के निर्माण में 13 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
फर्श और पलस्तर का भी काम बाकी
अस्पताल में कई जगह पर फर्श पर टाइल लगाने और पलस्तर का कार्य भी बाकी है। इसके साथ ही यहां पर ऑक्सीजन प्लांट और मेडिकल एयर की फिटिंग का कार्य जारी है। अस्पताल में अब जच्चा-बच्चा वार्ड और पीपीपी आधार पर डायलिसिस सुविधा भी शुरू कि जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को नए भवन से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए बीते सप्ताह ही पीडब्ल्यूडी को ड्राइंग भेजी गई है। इससे मरीजों को आने जाने में भी लाभ मिलेगा। नए भवन को पुरी तरह से सैंट्रल एसी बनाया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने मंगवाया फर्नीचर
एसएमओ डॉ प्रवीण ने बताया कि निर्माण के दौरान ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से यहां पर मरीजों के लिए बेड, मेडिसन ट्रॉली और मेडिकल टेबल भी मंगवा लिए गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही उन्हें लगवा दिया जाएगा। अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र के गंभीर मरीजों को नागरिक अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अस्पताल का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कुछ छोटे और तकनीकी कार्य जैसे मेडिकल गैस व ऑक्सीजन के कनेक्शन करने का काम समय ले रहा है। इसलिए अस्पताल को शुरू करने की तारीख में बदलाव किया गया है। पूरे अस्पताल का क्षेत्र करीब 80 हजार वर्ग फुट है। इतने बड़े क्षेत्र में काम करने में समय लगता है। अप्रैल माह तक अस्पताल को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। जबकि 99 प्रतिशत काम 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, नारायणगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें