अंबाला। पढ़ाई को लेकर तनाव में आई युवती ने फंदा लगा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि युवती का पिता काम पर गया था। जबकि मां बेटे को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल गई थी। तोपखाना चौकी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
तोपखाना चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश ने बताया कि दलीपगढ़ निवासी सुधीर पासी अपने ने शिकायत में बताया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी इशिका बारहवीं पास है, और पिछले साल कोरोना के कारण उसका एडमिशन नहीं हो पाया था, जिसके चलते वह पढ़ाई को लेकर तनाव में रहती थी। बुधवार को वह टाइल फैक्टरी में काम पर गया था। जबकि उसके बीमार बेटे को उसकी पत्नी अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आई थी। घर पर उसकी बेटी अकेली थी तभी उसकी बेटी ने फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। तोपखाना चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिजन ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दी है। इसमें इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।