फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: माजरा के पूर्व सरपंच ने नहीं दिया रिकॉर्ड, पुलिस बुलाकर पंचायत कार्यालय का तोड़ना पड़ा ताला

विज्ञापन
माजरा पंचायत कार्यालय का ताला तुड़वाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला (शहजादपुर)। खंड की माजरा पंचायत की पूर्व सरपंच नेहा शर्मा से रिकॉर्ड लेना शनिवार को पंचायत प्रशासन को भारी पड़ गया। पहले तो पूर्व सरपंच ने रिकॉर्ड नहीं दिया फिर पंचायत घर पर ताला मार दिया। इस मामले को लेकर पंचायत सचिव त्रिलोकवीर एसडीएम नारायणगढ़ से मिले और पुलिस की मौजूदगी में पंचायत घर का ताला तोड़ा, इसके बाद पंचायत सचिव जब पंचायत घर में गए तो यहां पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला इसके बाद पूर्व सरपंच के घर पर भी रिकॉर्ड लेने गए। यहां पर एक चैक बुक व दो खाली रजिस्टर मिले। ऐसे में पंचायत सचिव को बैरंग ही लौटना पड़ गया।
विज्ञापन




सरपंच पद से किया है निलंबित

माजरा गांव में खोखों को हटाने के लिए सरपंच नेहा शर्मा ने पुलिस प्रशासन को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद तत्कालीन सरपंच नेहा शर्मा काे डीसी ने निलंबित कर दिया था। इस मामले में आत्मदाह की कोशिश करने पर नेहा शर्मा को हिरासत में भी लिया गया था इसके बाद प्रशासन ने माजरा पंचायत को चलाने के लिए सर्वसहमति से कार्यकारी सरपंच घोषित कर दिया। अब उन्हें पूर्व सरपंच न तो पंचायत कार्यालय की चाबी दे रही हैं और न ही रिकॉर्ड। इसी काे लेकर पंचायत सचिव रिकॉर्ड कब्जे में लेने गए थे। पंचायत सचिव त्रिलोक वीर ने बताया कि एसडीएम नारायणगढ़ के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है। पूर्व सरपंच नेहा शर्मा ने कोई रिकॉर्ड नहीं दिया जिसको लेकर पंचायत कार्यालय में तलाशी की गई। वहां कुछ नहीं मिला व घर पर तलाशी के दौरान नेहा शर्मा नहीं थीं। तलाशी के दौरान चेकबुक व दो खाली रजिस्टर मिले। यहां भी पंचायत का कोई रिकार्ड नहीं मिला। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें