फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्षेत्र में तेंदुआ की सूचना से दहशत निकली अफवाह

विज्ञापन
मरी पड़ी भेड़े। स्वयं - फोटो : कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।
विज्ञापन
नारायणगढ़। राधा स्वामी सत्संग के निकट शनिवार की सुबह तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दावा किया कि उन्होंने तेंदुआ देखा, इसके बाद महिला ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी, जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग तथा पुलिस विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौका पर वाइल्ड लाइफ, वन विभाग व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी तेंदुए का कहीं भी पता नहीं चला, इसके अलावा पंजलासा गांव निवासी मुकेश व बड़ा गांव के बलदेव ने बताया कि दोनों ने भेड़ें पाली हुई हैं। सोमवार सुबह को उन्होंने देखा कि उनके भेड़ों वाले बाड़े में लगभग पांच दर्जन भेड़े मरी पड़ी थीं जिनके शरीर पर जख्मों के निशान भी थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह भेड़े किसी जंगली पशु द्वारा मारी गई हैं। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों को तेंदुए को कुछ भी पता नहीं चल सका, इसके बाद भी क्षेत्र में तेंदुआ चर्चा का विषय बना हुआ है।

मरी पड़ी भेड़े। स्वयं- फोटो : कानपुर- लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास क्षतिग्रस्त सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें