फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रयास भवन धर्मशाला का पहला चरण पूरा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के टैगोर गार्डन में निर्माणाधीन प्रयास भवन धर्मशाला। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। प्रयास वेल्फेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में टैगोर गार्डन नजदीक भगवान परशुराम मंदिर में बन रही प्रयास भवन धर्मशाला का पहला चरण अर्थात डीपीसी का कार्य पूरा हो गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस धर्मशाला का भूमि पूजन किया था। उस समय उन्होंने अपने संबोधन में यह कहा था कि संस्था के सदस्य घर-घर जाकर एक ईंट व एक रुपये का दान लेकर इस धर्मशाला का निर्माण करें। संस्था के सदस्यों ने उनका मार्गदर्शन लेकर ऐसा ही किया। अब डीपीसी तक बिना रुके धर्मशाला का पहला चरण पूरा हो चुका है। संस्था द्वारा 11 लाख रुपये ट्रस्टीयों, आजीवन सदस्य व प्रयास परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों से इक्ट्ठे करके धर्मशाला का पहला चरण पूरा किया है।
एक करोड़ रुपये का खर्च
धर्मशाला का निर्माण 422 गज जमीन पर किया जा रहा है और इसकी अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ रुपये आएगी। धर्मशाला में संस्था द्वारा नीचे एक बड़ा हाल व उसके ऊपर सात कमरे, संयुक्त शौचालय आदि होंगे। इसके अलावा बैठक के लिए एक छोटा हाल भी बनाया जाएगा। इस धर्मशाला का उपयोग आस-पास के कालोनी वासी अपने विवाह-शादी, धार्मिक व सामाजिक कार्यों के लिए भी कर सकेंगे। संस्था ने मंत्री से अनुरोध किया है कि वह अपने स्वैच्छिक कोश से नवनिर्मित धर्मशाला के लिए कुछ राशि सहयोग रूप में दें ताकि धर्मशाला का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें