फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कॉलेजों में 26 को जारी होगी पहली मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कॉलेजों में दाखिला की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब मेरिट सूची जारी करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। दाखिले के लिए सबसे ज्यादा मारामारी छावनी के राजकीय महाविद्यालय में है।
विज्ञापन

आवेदन के बाद अब 23 जून को कॉलेजों में सभी योग्य अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की जाएगी। इसके बाद 25 जून को पहली प्रोविजनल और 26 जून को पहली फाइनल सूची जारी की जाएगी। इसमें आने वाले अभ्यर्थी कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे।

इसी तरह राजकीय बहुतकनीकी व कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 30 जून तक आवेदन होंगे। राजकीय बहुतकनीकी में 600 सीट पर दाखिला होगा। संस्थान में 750 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्स में ज्यादा सीट भरने की उम्मीद

कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स में इस बार ज्यादा सीट ज्यादा भरने की उम्मीद है। इन कोर्स में बीबीए, बीसीए, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शामिल हैं। इस बार बीए, बीकॉम में भी रुझान देखने को मिल रहा है। बीएससी मेडिकल व नान मेडिकल कोर्स में आवेदन में कमी आई है।

इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड में अधिक आवेदन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 27 जून तक आवेदन होंगे। शहर राजकीय आईटीआई लड़के में 1184 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। इन सीटों के मुकाबले पांच हजार 73 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संस्थान प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन में 1009, फीटर में 426, कोपा में 542, एमएमवी में 242, मैकेनिक डीजल में 334, वायरमैन में 296, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक में 233, आरएंडएसी में 284, वेल्डर में 132, सोलर इलेक्ट्रीशियन में 149, एचएसआई में 81, स्टेनो हिंदी में 120 सहित अन्य कोर्स में आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में ऐसी होगी दाखिले की प्रक्रिया

- 23 जून को योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।

- 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 26 जून को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 27 से 30 जून तक पहली फाइनल सूची में आने वाले अभ्यर्थी फीस जमा करवा सकेंगे।

- 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल सूची जारी होगी।

- 3 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।

- 9 जुलाई को बची सीट पर फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें