अंबाला। शराब के नशे में घायल हुए कैंट के दलीपगढ़ निवासी राहुल (34) की शनिवार रात मौत हो गई। सूचना पाकर कैंट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। रविवार पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन रोहन का कहना था कि राहुल नशे का आदी था। शराब के नशे में शनिवार की रात को वह घर पर था।
सभी सो रहे थे कि अचानक राहुल के गिरने की आवाज आई। सभी ने उठकर देखा तो कांच के टेबल से टकराने के बाद राहुल के खून बह रहा था। अस्पताल लेकर पहुंचे तो मौत हो चुकी थी। मृतक राहुल पांच भाई-बहन थे व राहुल स्प्रे पेंट का काम करता था। तोपखाना चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। संवाद