अंबाला। एसडी कॉलेज में मंगलवार को डाक विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यहां कुल 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण को सभी ने सीधे प्रसारण से सुना। नियुक्त पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
इस मौके पर अभ्यर्थियों के लिए कार्यक्रम स्थल पर उचित प्रबंध किए थे। उन्हें पंक्तिबद्ध तरीके से आयोजन स्थल पर बैठाया, जिससे कि नियुक्ति पत्र देते समय किसी प्रकार की कोई गलती न हो। प्रत्येक अभ्यर्थी को एक नंबर जारी किया गया था ताकि कोई विरोधाभास न रहे।
दिल में सपना था कि पुलिस में नौकरी करुंगा। इसके लिए जी-तोड़ मेहनत भी कि क्योंकि पृष्ठभूमि किसान परिवार से है। पहले लिखित परीक्षा पास की और फिर शारीरिक परीक्षा। अब नियुक्ति पत्र मिला है, जी-जान लगाकर और निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे।
अमन, जींद।
बैंक में नौकरी करने की इच्छा थी। जब भी परिजनों के साथ बैंक जाती थी तो वहां महिला कर्मचारियों को देखकर काफी उत्साहित होती थी और सोचती थी कि एक दिन वो भी बैंक में काम करेगी। परिजनों की प्रेरणा से उसने यह मुकाम हासिल किया है।
शालू, फरीदाबाद।
परिवार में कुछ लोग बैंक में कार्यरत हैं, वो घर पर अक्सर बातें करते थे कि महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित नौकरी बैंक की है। इसलिए मन में धारणा बन गई। बैंक की परीक्षा दी और अच्छे नंबर आए, अब नियुक्ति पत्र मिलने से नौकरी की इच्छा पूरी हो गई है।
लीना शर्मा, दिल्ली।
सरकारी नौकरी पाना आज के समय में काफी कठिन है। इसके लिए पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परिक्षाओं में शामिल होना जरूरी है ताकि जब भी नौकरी के लिए आवेदन करो तो कहीं कोई समस्या न आए। डाकखाने में मन लगाकर काम करुंगा ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
पारस, अंबाला सिटी।
पुलिस में नौकरी करने की इच्छा थी। परिवार को यह बताया तो पहले उन्होंने मना किया। लेकिन बाद में वो मान गए। इसके बाद लिखित परीक्षा पास की और फिर शारीरिक परीक्षा। इसके लिए भी सुबह उठकर दौड़ लगाती थी और कसरत करती थी।
किरण, दिल्ली।
पुलिस की वर्दी में जब भी किसी महिला को देखती थी तो यही सोचती थी कि मेरा सपना कब साकार होगा। परिजनों ने इसमें काफी सहयोग किया। मेहनत व हिम्मत के दम पर दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक की नौकरी मिली है। अब जनहित में अपना धर्म निभाऊंगी।
प्रीति, दिल्ली।
अमन
अमन
अमन
अमन
अमन