संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 3-4 पर सोमवार शाम को टूटी पटरी से गुजरने के कारण पटियाला से अंबाला आई पैसेंजर ट्रेन का इंजन डिरेल हो गया। सूचना मिलते ही एडीआरएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
वहीं रेलवे की दुर्घटना राहत ट्रेन भी कुछ समय पर मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद डिरेल हुए इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया और इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु किया गया।
10 से अधिक ट्रेनें प्रभावित : ट्रेन नंबर 54558 पटियाला-अंबाला पैसेंजर शाम लगभग 6:35 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर पहुंच गई थी। इस ट्रेन को पुन: धूरी के लिए चलाया जाता है। इसलिए जब दिशा बदलने के लिए इंजन को दूसरी तरफ ले जाया जा रहा था तो यह प्लेटफार्म 3-4 को जोड़ने वाले प्वाइंट पर बेपटरी हो गया। इस कारण दिल्ली व पंजाब की तरफ से आने वाली लगभग 10 से अधिक ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया गया। इसमें अमृतसर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल रहीं। इसका असर ट्रेन नंबर 14650, 14674, 12474, 14735, 12030, 12203, 12053 व 14816 पर नजर आया। ये ट्रेनें लगभग आधे घंटे की देरी से अन्य प्लेटफार्म से निकाली। संवाद
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन और चार रेलवे ट्रैक से उतरे इंजन की जांच करते क