फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चिकित्सक नेग्लिजेंसी बोर्ड के सामने नहीं पेश कर सकीं उपचार के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मनाली हाउस स्थित वर्धमान अस्पताल के प्रबंधन पर प्रसव के दौरान लापरवाही के आरोप लगे थे। इस मामले में वीरवार को नेग्लीजेंसी बोर्ड ने सुनवाई की। जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जिसमें पीड़ित ने पूरे मामले को बताया। पीड़ित को सुनने के बाद बोर्ड ने जब महिला चिकित्सक डॉ निधि गुप्ता से उपचार से संबंधित दस्तावेज नहीं पेश कर सकीं।
विज्ञापन

उन्होंने बोर्ड से कहा कि अगली सुनवाई पर वह दस्तावेज उपलब्ध करा देंगी और तभी बयान दे सकेंगी। ऐसे में बोर्ड अब इस मामले में आगामी तारीख पर सुनवाई करेगा। फिलहाल दोनों पक्षों को आगामी तारीख नहीं दी गई है। सुनवाई के दौरान पीड़ित, महिला चिकित्सक के अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व एक विशेष चिकित्सक मौजूद रहे। 17 मई को मनाली हाउस के वर्धमान अस्पताल में जगाधरी गेट निवासी दर्पण बत्रा अपनी पत्नी के प्रसव के लिए आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें