फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विभाग संभालेगा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की जिम्मेदारी

विज्ञापन
अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल: संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के ऑल वेदर स्विमिंग पूल के टेंडर की प्रक्रिया में लगातार देरी को देखते हुए खेल विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब इस पूल के संचालन के लिए किसी निजी एजेंसी या टेंडर का इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि जल्द खुद इसका संचालन करेगा।
इस संबंध में खेल निदेशक से हरी झंडी मिलने के बाद जिला खेल परिषद इसकी जिम्मेदारी संभालेगा। इसको लेकर जिला खेल अधिकारी ने मुख्यालय को आधिकारिक पत्र लिख दिया है। ऐसे में पूल खुलने का इंतजार कर रहे तैराक प्रेमियों को राहत मिलेगी। हालांकि, बड़ागढ़ स्थित स्टेडियम के स्विमिंग पूल को लेकर फिलहाल अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में मंगलवार को हुई दिशा की बैठक में दिशा कमेटी के सह अध्यक्ष कार्तिकेय शर्मा ने ऑल वेदर स्विमिंग पूल के बंद होने और टेंडर में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब भी मांगा था। जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में आ रही अड़चनों के कारण आम जनता और खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी, जिसके बाद विभाग ने खुद कमान संभालने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें