फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी की बाइक से दिया वारदात को अंजाम

Fri, 27 Jun 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड की वारदात में शामिल बाइक को लंडोरा गांव निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ जोत व इकशान सिंह उत्तराखंड से चोरी करके लाए थे। फिर दीपेंद्र ने इकशान सिंह को बाइक की नंबर प्लेट व टेपिंग के लिए अधोया गांव निवासी मोहित से मिलवाया था। उसने पहचान छिपाने के लिए बाइक का रंग भी बदल दिया था। ये खुलासा शराब कारोबारी शांतनु हत्याकांड मामले में पकड़े गए पांच आरोपियों ने पूछताछ में किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों में रुपयों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया था। पांचों आरोपियों का चार दिन का रिमांड शुक्रवार को खत्म होगा। इसके बाद कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अभी तक अंबाला एसटीएम की टीम ने करनाल एसटीएफ की मदद से 10 आरोपियों को काबू किया है। इनमें से एक जुवेनाइल को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 13 जून को बाइक सवार दो आरोपियों ने कारोबारी शांतनु की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें