अंबाला। निर्माणाधीन मकान की रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने दंपती से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पूजा विहार निवासी पति-पत्नी व उनकी बेटी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा विहार अंबाला छावनी में रहने वाले नवाब अली ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह एचएसआईडीसी विभाग से सेवानिवृत्त है। वर्तमान में इसी विभाग में डीसी रेट पर पंचकूला के बरवाला में नौकरी करता है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पूजा विहार में मकान बना रहा है। 25 अगस्त को पंचकूला से करीब पौने पांच बजे अपने घर आया और निर्माणाधीन मकान का काम देखने के लिए वहां चला गया। उसे देखकर गुरचरण सिंह वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। जब ऐसा करने से मना किया तो उसने अपने हाथ में पकड़ी नुकीली चीज से उसके सिर में पर वार कर दिया। इसी कारण सिर से खून बहने लगा और वह नीचे गिर गया। उसका शोर सुनकर उसकी पत्नी मुमताज वहां आ गई और उसे छुड़वाने लगी तो गुरचरण सिंह की पत्नी रेखा व लड़की गुड्डू भी आ गई। आते ही गालियां देने लग गई उन्होंने भी उसके और उसकी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।