फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्ड आठ में सीवरेज पाइप डाल सड़क बनाना भूला ठेकेदार

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद के अधीन वार्ड आठ की दुर्दशा पर स्थानीय लोग व दुकानदार आंसू बहा रहे हैं। दयालबाग की टूटी सड़कों पर रोजाना लोग हादसे हो रहे हैं। गड्ढों में दोपहिया वाहन चालक फंस कर चोटिल हो रहे हैं, वहीं गलियों व प्रमुख सड़क पर अंधेरा छाया हुआ है, इससे चोरी व छीना-झपटी का डर बना हुआ है। ये हालात पिछले तीन माह से बने हुए हैं। जबकि दयालबाग से महेशनगर तक सड़क की हालत भी खस्ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय निवासी पुरजोर प्रयासरत हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है और बारिश के दौरान तो हालात बद से बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन








दुकानदारी ठप्प हो गई है। कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क कब बनेगी, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है, सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं कि जल्दी समस्या का समाधान हो जाएगा।



रविंदर जैन।







विकास कार्याें के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। ठेकेदार मनमर्जी से काम करते हैं और फिर छोड़कर गायब हो जाते हैं।



रमन।






काम शुरु तो हो जाता है, लेकिन खत्म नहीं होता, यह सब विभागों के आपसी तालमेल न होने का खामियाजा है। पहले भी बब्याल तक टूटी सड़क का खामियाजा महिनों तक झेल चुके हैं।
विज्ञापन




जतिन बत्रा।




बारिश का तो बहना है, सड़क को रिपेयर करके आवागमन के लिए दुरुस्त किया जा सकता है, अभी किसी मंत्री या संतरी ने आना हो तो रात को ही ये सड़क बन जाएगी।



रोहताश बत्रा।






रात होते ही प्रमुख सड़क पर अंधेरा छा जाता है, कोई पूछने वाला नहीं है। अंधेरे में ही लोग घर से दुकान तक जाने को मजबूर हैं। इस कारण चोरी व छीना-झपटी का डर बना रहता है।



जितेंद्र।





अभी सीवरेज का काम बाकी है। गली के सीवरेज पाइप को मुख्य लाइन से जोड़ा जाना है। दूसरी समस्या बारिश के कारण है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने करना है। बारिश रुकते ही तुरंत प्रभाव से काम शुरु कर वा दिया जाएगा ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।

सोमनाथ, पार्षद, वार्ड नंबर आठ





सड़क पर अभी कुछ काम लंबित है, इसलिए सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा। बारिश खत्म होते ही काम पुन: शुरु करवा दिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए पहले ही लोक निर्माण विभाग से मंत्रणा हो चुकी है।



पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नप सदर, अंबाला।

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद

अंबाला छावनी के वार्ड नंबर आठ की सड़क के हालात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें