अंबाला। रेलवे की तर्ज पर रोडवेज चालक व परिचालक मृदुभाषी बनेंगे। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक उन्हें ज्ञान देंगे ताकि यात्रियों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर लगाम लग सके, वही उन्हें चेतावनी भी दी जाएगी, अगर ज्ञान प्राप्ति के बाद भी उन्होंने किसी सवारी के साथ दुर्व्यवहार किया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि इस योजना के तहत चालकों व परिचालकों को सही व्यवहार करने का ज्ञान दिया जाएगा ताकि वो सवारियों के साथ अच्छी तरह से बर्ताव कर सकें। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।