फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर को 10 माह के लिए आज मिलेगा मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम मेयर उपचुनाव की मतगणना बुधवार को सेक्टर-9 ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में होगी। मतगणना के बाद दोपहर तक शहर को 10 माह के लिए मेयर मिल जाएगा।
विज्ञापन

इस बार शहर को तीसरा मेयर मिलेगा। इससे पहले 2013 में कांग्रेस से रमेश मल और 2020 में हरियाणा जनचेतना पार्टी से शक्ति रानी शर्मा मेयर चुनी गई थी। इस बार भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा और कांग्रेस की अमिषा चावला के बीच सीधा मुकाबला है। शहर सेक्टर-9 ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

इसके लिए प्रशासन कई दिनों से तैयारी कर रहा है। प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था भी की गई है। शहर की बात करें तो शहर में 191 पोलिंग बूथ बनाए थे। इन पोलिंग बूथ पर कुल एक लाख 93 हजार 260 में से महज 61 हजार 561 वोट डाले थे। शहर में कुल 31.9 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
विज्ञापन

निगम को मिलेगा तीसरा मेयर
2013 के चुनाव में कांग्रेस के रमेश मल मेयर बने थे। तब 67 फीसद वोटरों ने अपने हक का इस्तेमाल किया था। 2020 मेयर चुनाव में हरियाणा जनचेतना पार्टी से शक्ति रानी शर्मा को 37 हजार 604, भाजपा की वंदना शर्मा को 29 हजार 520 वोट, हरियाणा डेमोक्रेोटिक फ्रंट की अमिषा चावला को 16 हजार 421 वोट और कांग्रेस की मीना अग्रवाल को 13 हजार 797 वोट मिले थे। हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने भाजपा की वंदना शर्मा को आठ हजार 84 मत से हराया था। तब शहर में 1 लाख 87 हजार में से एक लाख 5 हजार 970 मतदाताओं ने मतदान किया था, जबकि 82 हजार लोग वोट डालने के लिए नहीं आए थे। बता दें कि शक्ति रानी शर्मा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में कालका सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ा था। उनके विधायक बनने के बाद नगर निगम का उपचुनाव हुआ है।
विज्ञापन

इन तीन केंद्र पर होगी मतगणना
- मेयर पद के उप चुनाव को लेकर सेक्टर-9 ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल बनाया केंद्र, मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए।
- नगर परिषद अंबाला छावनी के तहत एसडी कॉलेज छावनी में बनाया गया मतगणना केंद्र, 14 टेबल लगाए जाएंगे
- बराड़ा में भी मतगणना के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाया केंद्र, 4-4 टेबल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें