फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोगों को भा रही त्रिशूल, डमरू और दोनाली बंदूक वाली पिचकारी

विज्ञापन
अंबाला शहर में दोनाली बंदूक वाली पिचकारी खरीदारी करते युवक। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। होली के सिर्फ दो दिन शेष हैं। ऐसे में बाजार रंगों और पिचकारियों के साथ सजे हैं। लोग विभिन्न तरह की पिचकारियों की खरीदारी कर रहे हैं। पहले के मुकाबले इस बार दुकानें त्रिशूल और डमरू, मोदी, योगी, हथौड़ा, राकेट लॉन्चर और दोनाली बंदूक वाली पिचकारियों से भरी पड़ी हैं। यह पिचकारियां बच्चों के साथ-साथ लोगों को भी पसंद आ रही हैं। इनके दाम 200 रुपये लेकर 300 रुपये तक हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंबाला छावनी में पुल चमेली, रामबाजार, सब्जी मंडी, बजाजा बाजार, राय मार्केट, सदर बाजार में विभिन्न दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ाें के लिए विभिन्न तरह की पिचकारी उपलब्ध है। इसके अलावा दुकानों पर रंग बिरंगे कलर, टोपी और फेस मास्क भी दुकानों पर मौजूद है। जिनकी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदारों की अच्छी हो रही विक्री
अंबाला शहर के गुड मंडी बाजार निवासी दुकानदार पुनीत ने बताया कि उनके पास पहली बार त्रिशूल और डमरू वाली पिचकारी आई हुई है। इस पिचकारी की कीमत 200 रुपये है। उनकी दुकान पर इस पिचकारी की मांग सबसे अधिक है। अब उनके पास कुछ ही पीस बचे है। वहीं गौरव ने बताया कि उसके दादा, पिता और अब वह तीन पीढि़यों से अंबाला शहर में दुकान पर पिचकारी तथा रंग बेचते आ रहे हैं। उनके पास मोदी, योगी, हथौड़ा, रॉकेट लॉन्चर और दोनाली बंदूक की पिचकारी उपलब्ध है। यह सभी पिचकारी 200 रुपये से लेकर 300 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें