फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भोर में गूंजे छठी मइया के जयकारे, व्रती महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 29 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी ​स्थित नाचघर में बनाए गए घाट पर पूजा करती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का घाट पर आना शुरू हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर पानी के बीच में खडे़ होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया के गीत गाए। इस दौरान घाट पर हवन और विसर्जन किया गया। वहीं संस्थाओं की और श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर भंडारे भी लगाए गए थे।
छावनी के टांगरी बांध स्थित चंद्ररूप नगर में मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति के सदस्य भगवान दास ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी फूलमती और पुत्रवधू ने सुधिरा ने व्रत रखा है। मंगलवार सुबह तीन बजते ही घाट पर श्रद्धालुओं को आना शुरू हो गया जो साढे़ छह बजे आना लगा रहा। इस दौरान महिलाएं और पुरुष पानी के बीच उतरे और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इसके बाद घाट पर हवन कर विसर्जन किया गया और श्रद्धालुओं को खजूरिया, फल, ठेकुआ का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में बनाए गए घाट पर सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए घाट छोटा पड़ गया। सभी व्रती महिलाओं को पुरूषों ने एक साथ घाट में खडे़ होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट के पास ही छठ मइया के गीत भी गाते जा रहे थे। इसके बाद कद्दू की सब्जी हलवा और पूरी का प्रसाद वितरित किया। पूर्वांचल सनातन पूजा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश ने बताया वह अंबाला सिटी के सेक्टर नौ स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी पार्क गेट नंबर एक के पास पार्क में बनाए गए घाट पर छठ पर्व की समाप्ति धूमधाम से की गई। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही इस दौरान व्रती महिलाओं ने छठी मइया की पूजा अर्चना कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

अंबाला छावनी की रेलवे कालोनी स्थित नाचघर में बनाए गए घाट पर पूजा करती महिला। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें