फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में 28 गांव की टीमें दिखाएंगी प्रतिभा

Wed, 29 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करतीं विधायक पूजा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। महादेव क्रिकेट क्लब बराड़ा की ओर से खेल स्टेडियम सरकपुर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुलाना की विधायक पूजा ने रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में लगभग 28 गांव की टीमों ने भाग लिया। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय कर उन्हें शुभकामनाएं दी ।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए खेल जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढ़ता है। खेल भी शिक्षा का एक अंग है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में हरियाणा खेलों का हब बनाया गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए गांवों व शहरों में स्टेडियम बनाया गया था। आज ये खेल परिसर देखभाल के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। इनमें सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ी अब अभ्यास के लिए नहीं आते हैं। पहले इन खेल परिसरों में बड़ी तादाद में युवा खेल प्रतियोगिताओं, आर्मी और पुलिस भर्ती की तैयारी करने आते थे । विधायक ने सरकार से मांग करते हुए खेल स्टेडियमों में स्टॉफ की नियुक्ति करने व समय-समय साफ-सफाई व स्टेडियमों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग की ताकि युवाओं खेलों का आयोजन करने खेल-खेलने के साथ अपने किसी अभ्यास करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें