नारायणगढ़। गणपति के नगर आगमन के साथ ही बुधवार से गणपति उत्सव कार्यक्रम आरंभ हो गए। गणपति सभा की ओर से आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय इस कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय अग्रसेन चौक पर गणपति बप्पा के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
तदुपरांत बाजे-गाजे के साथ मुख्य बाजार से होते हुए गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर सभी लोग नगर खेड़ा पहुंचे। जहां पर विधि विधान से की गई पूजा अर्चना के उपरांत भव्य पंडाल में गणपति की प्रतिमा विराजित की गई। गणपति सभा के प्रधान देशबंधु जिंदल ने बताया कि यह कार्यक्रम 6 सितंबर तक चलेंगे तथा 6 सितंबर को नगर में शोभायात्रा निकालने के पश्चात साथ लगते कालाआम्ब में स्थित पवित्र मारकंडा में गणपति बप्पा को विसर्जित किया जाएगा।