फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेसहारा गोवंश ने किया महिला पर हमला, घायल

Thu, 28 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
साहा में रोटी डालने आई महिला को सींग से उठाकर पटकती गाय। फुटेज - फोटो : mathura
विज्ञापन
साहा। बेसहारा गोवंश का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। स्थानीय प्रकाश देवी अपने घर के बाहर बेसहारा गोवंश को रोटी खिला रही थीं, जैसे ही उन्होंने गाय को रोटी दी तो अचानक गाय ने उन पर हमला कर दिया और अपनी सींग को उनके पेट में मार कर पटक दिया। हमले में प्रकाश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया, यहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और कई बार लोग इनके हमलों का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बेसहारा गोवंश को पकड़ा जाए ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें