फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन हुआ जर्जर, स्टाफ का हर दिन डर में बीत रहा

Sat, 06 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपायुक्त कार्यालय पर जर्जर भवन क बारे में जानकारी द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पुलिस लाइन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में चल रहे राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। शुक्रवार को महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने उपायुक्त अजय सिंह तोमर से मिलकर जर्जर भवन के बारे में अवगत करवाया ताकि जर्जर भवन के गिरने से कोई हादसा न हो। वहीं, भारी बारिश के कारण कॉलेज की कई जगहों से छत टपक रही है। बीते तीन दिन पहले बारिश के कारण छत में पानी का रिसाव होने से प्राचार्य कक्ष की फॉल सीलिंग गिर गई। कॉलेज में लैब की छत भी जर्जर हो चुका है। कॉलेज के स्टाफ सदस्य हर दिन डर के साए में पढ़ाई करवा रहे हैं। स्टाफ सदस्यों के साथ ही यहां पढ़ने वाली छात्राओं की जिंदगी पर भी खतरा मंडरा रहा है।


बरामदा भी हो चुका जर्जर, गिर रहा प्लास्टर
इस भवन में बना बरामदा भी जर्जर हो चुका है। बारिश होने से बरामदे में पानी का रिसाव हो गया है। लगातार तीन दिनों तक बरामदा टपकता रहा। शुक्रवार को भी बरामदे में पानी का रिसाव होने से स्थिति गंभीर रही। स्टाफ सदस्यों प्रोफेसर सुमन सिरोही, डॉ. निशा बुराक, प्रोफेसर सुभाष, डॉ. सुप्रिया चोपड़ा, प्रोफेसर विवेक, प्रोफेसर कविता नरवाल, प्रोफेसर संजीव ने बताया कि भारी बारिश से कॉलेज प्रांगण में जलभराव हो गया था। इस जलभराव को निकलवाया जा रहा है। जलभराव के कारण स्टाफ सदस्यों को अंदर आने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। दो दिन तक हालात काफी खराब रहे। कॉलेज में पांच कमरे हैं, इसके साथ ही लैब और बरामदे की हालत भी काफी खराब है। कॉलेज की ओर से उच्चतर शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है, लेकिन कॉलेज को यहां से शिफ्ट नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि जर्जर भवन से स्टाफ सदस्यों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन


13 वर्षों से इस भवन में चल रहा कॉलेज, नए भवन पड़ा अधूरा
कॉलेज स्कूल के इस भवन में करीब 13 वर्षों से चल रहा है। यहां अस्थायी तौर पर कॉलेज शुरू किया गया था ताकि कॉलेज का नया भवन बनने पर यहां से शिफ्ट किया जा सके, लेकिन कॉलेज का नया भवन तो अभी तक नहीं बना और कॉलेज को भी यहां से कहीं और शिफ्ट नहीं किया गया। सेक्टर-10 स्टेडियम के पास कॉलेज का नया भवन बनाने के लिए 2018 में 20 करोड़ की लागत से कार्य शुरू हुआ था। 2020 में कोरोनाकाल तक कार्य चला, इसके बाद अभी तक यह प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपायुक्त कार्यालय पर जर्जर भवन क बारे में जानकारी द

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपायुक्त कार्यालय पर जर्जर भवन क बारे में जानकारी द

शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय स्टाफ सदस्य उपायुक्त कार्यालय पर जर्जर भवन क बारे में जानकारी द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें