फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लखनौरा में नाले से युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गांव लखनौरा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लखनौरा निवासी 47 वर्षीय ओमकार के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओमकार के चचेरे भाई राजेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई ओमकार अंबाला सिटी में प्राइवेट नौकरी करता है। रोजाना वह सात बजे गांव में पहुंच जाता था। बुधवार की शाम को जब वह नौ बजे तक भी घर नहीं लौटा तो वे उसे ढूंढने निकले और पुलिस को सूचित किया। काफी जगह खोजने के बाद भी ओमकार का कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह उन्हें डॉयल 112 की टीम से सूचना मिली कि ओमकार का शव नाले के पास मिला है। इसके बाद वे नागरिक अस्पताल पहुंचे। ओमकार की दो बेटियां हैं। सदर थाना से जांच अधिकारी दर्शन ने बताया कि उन्हें बुधवार को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव नाले में पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह शव ओमकार का है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें