ंबाला शहर स्थित जीआरएसडी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तुलसी के समक्ष पूजा-अर्चना करते लोकसभा ?
- फोटो : Ambala
अंबाला। तुलसी पूजन दिवस के मौके पर शनिवार जीआरएसडी स्कूल अंबाला शहर में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा गया कि ‘जिस घर में तुलसी का वास हो वहां का वातावरण तीर्थ के समान हो जाता है। कार्यक्रम में सांसद रतनलाल कटारिया और विधायक असीम गोयल नन्यौला शामिल हुए।
सांसद रतनलाल कटारिया ने इस मौके पर तुलसी पूजन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिस घर में तुलसी का वास होता है, वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है।
इसलिए लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। विधायक असीम गोयल ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं है, बल्कि धरा के लिए वरदान है। इसे हिंदू धर्म में पूजनीय और औषधि तुल्य माना जाता है। तुलसी पूजन करने से न केवल चमत्कारिक लाभ मिलता है, बल्कि साथ ही तुलसी से होने वाले लाभ का ज्ञान भी लोगों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जहां तुलसी फलती है, उस घर में रहने वालों को कोई संकट नहीं आते। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेक गुण के बारे में बताया गया हैं। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान वीरेंद्र अग्रवाल, रितेश गोयल, संदीप सचदेवा, संजीव गोयल टोनी, विनोद गर्ग, साहिल गुप्ता, आर्यन गुप्ता, हरप्रीत भल्ला, अर्पित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे