फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एंबुलेंस का कंट्रोल रूम इमरजेंसी के भूतल पर होगा स्थानांतरित

विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी का भवन।
विज्ञापन
- अस्पताल में एंबुलेंस के कंट्रोल रूम को ढूंढने में तीमारदारों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में एबुलेंस के कंट्रोल रूम को स्थानांतरित किया जाएगा। इस भवन को स्थानांतरित करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी के ग्राउंड फ्लोर (भूतल) पर जगह की तलाश शुरू कर दी है। जल्द इस भवन को स्थानांतरित किया जाएगा। अभी यह कंट्रोल रूम इमरजेंसी के प्रथम तल पर चल रहा है। इस कंट्रोल रूम को नीचे इमरजेंसी में स्थानांतरित किया जाना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग निदेशालय ने जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। कई बार मरीजों के तीमारदारों को यह कंट्रोल रूम नहीं मिलता था और उन्हें ढूंढने में परेशानी होती थी। अब यह नीचे स्थानांतरित होने पर मरीजों को राहत मिलेगी।
अभी यह एंबुलेंस कंट्रोल रूम इमरजेंसी के ही प्रथम तल पर एक कमरे में चल रहा है। इस कंट्रोल रूम से जिले और पीजीआई में एंबुलेंस को भेजा जाता है। पहले यह कंट्रोल रूम नीचे चलाया जाता था, मगर बाद में इसे ऊपर स्थानांतरित किया गया था और फिर इस कंट्रोल रूम को नीचे स्थानांतरित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में रोजाना आ रहीं 70 कॉल

दिन और रात 24 घंटे में जिला नागरिक अस्पताल शहर में बने कंट्रोल रूम में करीब 70 कॉल रोजाना आती हैं। इनमें सड़क दुघर्टना, इमरजेंसी, गर्भवती महिला के केस सहित अन्य शामिल होते हैं। यह आंकड़ा कम या ज्यादा होता रहता है। यह जिला नागरिक अस्पताल का कंट्रोल रूम है, जहां जिलेभर की एंबुलेंस को भी चलाया जाता है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के ग्राउंड फ्लोर पर एबुलेंस के कंट्रोल रूम को स्थानांतरित किया जाएगा। अभी यह कंट्रोल रूम इमरजेंसी में ही पहली मंजिल पर चल रहा है। कंट्रोल रूम को नीचे स्थानांतरित करने के लिए निदेशालय की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. रेनु बेरी, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, अंबाला शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें