फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सब्जी मंडी में फायरिंग के मामले में गोली चलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। सीआईए-1 ने सब्जी मंडी में फायरिंग करने के मामले में जगाधरी के आजाद नगर निवासी उमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि आरोपी युवाओं को पैसों व विदेश भेजने का लालच देकर उन्हें गुमराह करता था और फिर उन्हीं से गोली चलवाता था।
विज्ञापन

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह विदेश में बैठे एक अपराधी के साथ कुछ समय तक जेल में रहा था। इस दौरान उसकी उससे जान पहचान हो गई । विदेश भाग जाने के बाद उस अपराधी ने उसे कहा कि वह गोली चलवाने के लिए पैसों व विदेश भेजने का लालच देकर नौजवान लडकों को तैयार करे। कुछ समय पहले ही नारायणगढ़ की सब्जी मंडी में हवाई फायर कर आढ़ती को धमकी दी गई थी। इसमें विदेश में भागने वाले अपराधी वैंकट गर्ग का नाम सामने आया था। हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि यह आरोपी के संपर्क वाला अपराधी वैंकट ही है या कोई और है।
गोली चलाने के दिए पांच हजार रुपये
आरोपी उमित गुप्ता ने वारदात के लिए उन लडकों को पांच हजार रुपये दिए तथा विदेश में बैठे अपराधी के कहे अनुसार लडकों को तैयार करके गोली चलवाई। आरोपी को बुधवार न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में संलिप्त अब तक मुख्य आरोपियों सहित कुल छह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अपराधियों को अंबाला पुलिस की तरफ से सख्त चेतावनी दी गई है कि जो व्यक्ति विदेश में बैठे अपराधियों का किसी भी प्रकार का सहयोग देता है, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सहयोग देने वाले आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें