फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लाखों की चोरी के आरोपी गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना में मंगलवार की देर रात बग्गा ज्वैलर्स में दीवार तोड़कर हुई 40 लाख रुपये के जेवरों की चोरी में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मुलाना पुलिस और सीआईए की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। मुलाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की तलाश जोरों पर कर रही है। वहीं, पुलिस ने मोबाइल डंप उठवाए हैं जिससे पुलिस जल्द आरोपियों को दबोच सकें। वहीं, मुलाना स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर में दानपात्र से हजारों रुपयों और छत्र, मुकुट चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

अंबाला सांसद वरूण चौधरी मुलाना बाजार में पीड़ित जंग बहादुर से मिले। जहां उन्होंने वारदात पर चिंता व्यक्त की और ज्वैलर्स को सांत्वना दी। उन्होंने अंबाला पुलिस अधीक्षक को फोन कर भी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने बारे कहा। इसके बाद सासंद मुलाना स्थित श्री गुरू रविदास मंदिर पहुंचे और यहां पुजारी मिलकर मंगलवार देर रात हुई चोरी बारे जाना। उन्होंने कहा हरियाणा में अपराध का बोलबाला हो रहा है। सरकार को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए ।

एक रात में दो वारदातें हुई थी घटित :

बता दें कि मंगलवार देर रात को मुलाना में कन्हैया चौंक स्थित बग्गा ज्वैलर्स और श्री गुरु रविदास मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बग्गा ज्वैलर की दुकान में चोर सीढियों के रास्ते से दीवार तोड़कर अंदर आए और 250 ग्राम सोना करीब 20 किलो चांदी के जेवर सहित 2 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। ज्वैलर के अनुसार उसे 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर मुलाना में ही श्री गुरु रविदास मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र से करीब 30 हजार रुपये की नकदी समेत चांदी का छत्र और मुकुट चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया था।



वर्जन

मामले में मुलाना पुलिस और सीआईए टीम संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश में जुटी है। मोबाइल डंप उठवाए गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे । -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, मुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें