फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोर्ट मार्शल में भगाैड़े जवान के खंगालेंगे खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सेना की कोर्ट मार्शल की कार्रवाई के दौरान भागने वाले जवान का करीब एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। जवान और उसको भगाकर ले जाने वालों की गिरफ्तारी पुलिस की सिरदर्द बनती जा रही है। कॉल डिटेल खंगालने और पंजाब पुलिस की मदद लेने के बाद भी कोई नहीं लगा है। जबकि आरोपी अपने घरों से भी भागे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस अब जवान के बैंक खाते को खंगालेगी ताकि कोई सुराग लग सके। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही तरनतारन निवासी 3 सिख यूनिट के सिपाही परमिंदर सिंह और उसे भगाने वालों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक खातों के जरिए पता लगाने का भी प्रयास किया जाएगा।
यह था पूरा मामला

दरअसल, कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया से गुजर रहे सिपाही को स्विफ्ट कार में आए उसके साथी 30 सितंबर 2024 को अपने साथ भगा ले गए थे। पड़ाव पुलिस ने 212 रॉकेट रेजिमेंट के कैप्टन एडजुटेंट फॉर कमांडिंग ऑफिसर शिवम कुमार की शिकायत पर आरोपी सिपाही तरनतारन निवासी 3 सिख यूनिट के सिपाही परमिंदर सिंह के अलावा उसे भगा ले जाने वाले 3 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत थी कि 3 सिख रेजिमेंट परमिंदर सिंह पर आईपीसी की धारा 354 ए (3), पाॅक्सो अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत जनरल कोर्ट मार्शल की कार्रवाई का मुकदमा चल रहा था। आरोपी को 18 जुलाई को 1872 रॉकेट रेजिमेंट के क्वार्टर गार्ड में गिरफ्तारी के तहत रखा गया था। आरोपी को उसके साथी भगा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि भागने में उसकी सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार में 2 से 3 अज्ञात व्यक्तियों ने मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें