Terrorism is a gift of Congress, trying to crush the fun: Home Minister Vij
- फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर पलटवार किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की ही देन है और अब भाजपा सरकार आतंकवाद के फन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
गृहमंत्री विज ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद को कुचलने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इस मामले में कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं है। हमने इतने साल आतंकवाद झेला और वह कांग्रेस के राज में ही पनपा। अब भाजपा की सरकार पूरी ताकत से आतंकवादियों को कुचल रही है। यह देश की सुरक्षा का मामला है, इसमें कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाए सभी को सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होना चाहिए। लखीमपुर खीरी मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर निष्पक्ष रूप से जांच की जा रही है, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य दल इसमें भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 1984 दंगे में कांग्रेस सरकार ने कितने नेताओं को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान राजीव गांधी ने कहा था कि कोई बड़ा पेड़ जब गिरता है तो धरती हिलती है।
महबूबा के बयान पर बोले-ड्रग मामले में और भी गिरफ्तारी हुई जो खान नहीं
महबूबा मुफ्ती की ओर से ड्रग मामले में शाहरुख खान को टारगेट करने संबंधी बयान पर अनिल विज ने कहा कि यह छोटी सोच को दर्शाता है। ड्रग मामले में और भी कई लोग गिरफ्तार हुए हैं, जो खान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून सबके लिए बराबर है।