फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में बढ़ आवारा कुत्तों का आतंक

Fri, 13 Dec 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आवारा कुत्तों की बढ़ती तादाद के कारण आए दिन रेबिज का टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं शहर के साथ- साथ अस्पताल परिसर में भी कुत्ते बैठे रहते हैं। इससे मरीजों को भी खतरा बना रहता है।

रात के समय कुत्ते मरीजों के पीछे पड़ जाते हैं। अस्पताल में करीब 25 आवारा कुत्ते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम को कुत्तों के प्रबंधन को लेकर पत्र लिखा है। यहां तक की नई बिल्डिंग में भी कई कुत्तों की भरमार हो रही है।
विज्ञापन


इधर अस्पताल में भी रोजाना करीब 20 मरीज कुत्ते के काटने के बाद टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। रेबिज का टीका बहुत महंगा आता है। इससे हजारों रुपए का अतिरिक्त बोझ नागरिक अस्पताल पर पड़ रहा है। अस्पताल प्रत्येक माह करीब एक लाख रुपए के टीके कुत्ते के काटे हुए मरीजों को

लगाता है।

वार्ड तक भी बढ़ा खतरा: आवारा कुत्ते कई बार पहली मंजिल में बने वार्ड में भी पहुंच जाते हैं। इससे मरीजों को संक्रमण का भी खतरा बना रहता है। अस्पताल में पड़े मेडिकल कचरे से कुत्ते कई बार सेनेटरी पैड को निकाल कर पूरे परिसर में फैला देते हैं। इससे भी बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।
विज्ञापन


नसबंदी के बाद उसी स्थान पर छोड़ना बना मुसीबत: नियम के अनुसार अगर निगम द्वारा किसी कुत्ते को पकड़ा भी जाता है तो उसकी नसबंदी के बाद उसे वहीं छोड़ने का नियम है। ऐसे में कुत्तों की संख्या लंबे समय तक नियंत्रण से बाहर हो जाती है।

इसी कारण मामलों में कमी नहीं आती। जबकि कुत्तों के लिए अलग से शेल्टर होम बनाया जाना चाहिए, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें