फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो दिन में गिरा पांच डिग्री पारा, गर्मी से राहत

विज्ञापन
अंबाला में पड़ रही भीष्ण गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढक्कर जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन से मौसम धुंधला होने और तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली है। पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मंगलवार को सुबह से शाम तक मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं रही।
मौसम विभाग के अनुसार एक मई को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है। साथ ही बादल छाने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि दो से पांच मई तक बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन

कल से बदल सकता है मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवा चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं, लेकिन एक मई से हवा में बदलाव हो सकता है।
इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में एक मई रात्रि से तीन मई के दौरान आंशिक बादल, धूलभरी हवा चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी संभावित है। इससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद चार मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना से मौसम में लगातार बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें