अंबाला सिटी। कई दिनों से दिन और रात में तापमान बढ़ने लगे हैं। एक सप्ताह से तो 20 डिग्री से ऊपर तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सिसय रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सुबह के समय बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। 11 बजे के बाद धूप निकलने पर गर्मी हो गई। शाम तक धूप खिलने से मौसम साफ रहा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं। 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है। संवाद