फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 41.6 डिग्री पहुंचा तापमान, आज से बदलेगा मौसम

विज्ञापन
अंबाला में चिलचिलाती धूप में चुनरी का सहारा लेकर रेलवे रोड से गुजरती छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रात्रि का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। ऐसे में दिन और रात दोनों समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 25 अप्रैल देर रात्रि को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल रात्रि से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवा चलने तथा गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी आ सकती है। वहीं कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें